1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंद्रशेखर आजाद होंगे यूपी में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चे’ का सीएम चेहरा, आजाद समाज पार्टी और AIMIM के बीच गठबंधन का ऐलान

चंद्रशेखर आजाद होंगे यूपी में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चे’ का सीएम चेहरा, आजाद समाज पार्टी और AIMIM के बीच गठबंधन का ऐलान

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में आगामी चुनाव के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चे (गठबंधन) का ऐलान किया। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने इस दौरान सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में आगामी चुनाव के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चे (गठबंधन) का ऐलान किया। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने इस दौरान सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- 'सैफई में भैंस चरा रहे होते...' CM योगी के बयान पर अखिलेश हुए आगबबूला, बोले- भगवान श्रीकृष्ण का जो अपमान मुख्यमंत्री ने किया है वो अक्षम्य

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “जैसा कि यह तस्वीर आज आपके सामने है, इस तस्वीर का नाम है सामाजिक परिवर्तन मोर्चा। इसमें अभी प्रमुख रूप से दो दल हैं-एक आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और दूसरा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन। इस मंच पर हमारे वरिष्ठ नेतागण, AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, रामेश्वर पवन, डॉक्टर मसूद, हमारे प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत और यशवंत मौर्य , हम सब आपके सामने हैं…”

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस गठबंधन को लेकर कहा, “जैसा कि आप लोग जानते हैं कि चंद्रशेखर आजाद ने अभी इस बात का ऐलान किया है कि उनकी पार्टी ASP और हमारी पार्टी AIMIM मिलकर SPM यानी सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाएंगी और हम उसका हिस्सा रहेंगे।उन्होंने अपने शुरुआती संबोधन में इसकी प्राथमिकताएं बता दी हैं। मैं उन्हें दोहराना नहीं चाहूंगा। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि यह उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प होगा, जो बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए काम करेगा। क्योंकि जिस समाज से हम आते हैं, जिस समाज से चंद्रशेखर आजाद आते हैं और पिछड़े समाज के जितने भी लोग हैं या जो लोग दबे-कुचले हैं, चाहे उनका ताल्लुक किसी भी जाति से हो, उन्हें सिर्फ वोटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है…मुझे यह कहते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि इस SPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हमारे भाई चंद्रशेखर आजाद होंगे।”

ओवैसी ने कहा, “SPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हमारे भाई चंद्रशेखर आजाद होंगे। हम सब मिलकर कोशिश करेंगे कि न सिर्फ यह गठबंधन कामयाब हो, बल्कि इसकी कामयाबी से उत्तर प्रदेश की जनता भी कामयाब हो। इसके बाद बदलाव की जो बात होगी, वह जनाब चंद्रशेखर आजाद साहब के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही होगी और उन तमाम चीजों को हम लोग पूरा करेंगे…” उन्होंने कहा, “…बीजेपी के लोगों से मैं पूछना चाह रहा हूं कि कल जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हमारे दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SPOs) की आतंकवादियों ने हत्या कर दी। उसके बारे में बोलिए, वहां क्या हो रहा है? हम इस घटना की निंदा भी करते हैं।”

पढ़ें :- असदुद्दीन ओवैसी के सियासी बयान से चढ़ा सूबे का राजनीतिक पारा, बोले-'अब्दुल सिर्फ पंक्चर ही क्यों बनाए, वह भी बन सकता है यूपी का CM '
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...