HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, चल रहीं धूल भरी हवाएं

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, चल रहीं धूल भरी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ​मिजाज बदल गया है। यहां पर धूप के कारण दिन में काफी गर्मी थी। हालांकि, अब यहां का मौसम बदल गया है। इस बीच धूल भरी हवाएं चलने से राहगीरों को परेशानी जरूर हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ​मिजाज बदल गया है। यहां पर धूप के कारण दिन में काफी गर्मी थी। हालांकि, अब यहां का मौसम बदल गया है। इस बीच धूल भरी हवाएं चलने से राहगीरों को परेशानी जरूर हो रही है।

पढ़ें :- Delhi weather alert: दिल्ली में परेशानी बढ़ायेगी गर्मी, हीट वेव का यलो अलर्ट जारी

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण लोग परेशान थे। इस बीच शुक्रवार दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। अगले 24 घंटों में दिल्ली में तेज हवा चलने के साथ शाम तक बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम का रुख बदलेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया था जो सही साबित हो रहा है।

इसके साथ ही शाम तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों में भी दिल्ली के आसमान में बादल मंडराते रहेंगे और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी।

 

पढ़ें :- सीएम योगी अपने आपको नहीं मानते बीजेपी का राजनीतिक वारिस, दिल्ली नहीं गोरखपुर जानें को हैं ज्यादा उत्सुक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...