1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

पढ़ें :- अचानक 'अरबपति' बना बिहार का गरीब परिवार, खाते में अरबों का बैलेंस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: जिला पंचायत की बोर्ड मीटिंग के दौरान बीजेपी विधायक आपस में ही भिड़ गए. नोकझोंक के बाद माहौल गर्म हो गया. बताया जा रहा है कि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के बीच जमकर कहा-सुनी हुई. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि झगड़ा की शुरुआत तब हुई जब फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मंत्री प्रतिनिधि के रूप में बैठे जगदीश मिश्रा से उनके परिचय पूछा. इसके जवाब में जगदीश मिश्रा ने कहा कि मुझे पूरा जिला जानता है. इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया. इस दौरान एक विधायक ने कहा कि मिश्रा को स्पष्ट परिचय देना चाहिए, जिससे बहस और तेज हो गई.यहीं नहीं बजट आवंटन के मुद्दे पर भी हंगामा हुआ. विधायक ने आरोप लगाया कि 60 करोड़ के बजट में अधिकांश वार्डों को सिर्फ 10 से 15 लाख का आवंटन मिलता है, जबकि कुछ खास वार्डों को मनमाने तरीके से अधिक बजट दिया जाता है. यह भेदभाव क्यों? इस सवाल पर एक विधायक भड़क गए और दोनों के बीच जमकर कहासुनी शुरू हो गई.

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...