नई दिल्ली। मेटा (Meta) की लोकप्रिय सेवाएं इंस्टाग्राम (Instagram) , फेसबुक (Facebook) और व्हाट्सएप (Whatsapp) कल 11 दिसंबर को, दुनियाभर में ठप हो गई थीं। उपयोगकर्ता कई घंटों तक इन प्लेटफार्म्स का उपयोग नहीं कर पाए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इन सेवाओं के डाउन होने के बाद आज 12 दिसंबर को, OpenAI के प्रसिद्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT के भी ठप होने की खबरें सामने आई हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
अब ChatGPT ठप
मेटा (Meta) की सेवाओं के ठप होने का असर अभी थमा भी नहीं था कि आज सुबह से ChatGPT भी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है। लोग इस एआई टूल का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार एरर मैसेज दिखाई दे रहे हैं।
ChatGPT is currently down. pic.twitter.com/eIXEsDstst
— Pop Base (@PopBase) December 11, 2024
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
सोशल मीडिया पर दिखा यूजर्स का गुस्सा
मेटा की सेवाओं के डाउन होने के दौरान ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब ChatGPT के डाउन होने से कई यूजर्स अपने महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। एक्स और रेडिट पर #ChatGPTDown और #MetaDown जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
#ChatGPT is down. Looks like everyone will have to finish their assignments the old fashioned way. pic.twitter.com/68xVq9DNf8
— Xon Kurama (@XonKurama) December 12, 2024
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
ChatGPT की स्थिति पर OpenAI की प्रतिक्रिया का इंतजार
ChatGPT की सेवाएं बंद होने को लेकर अब तक OpenAI की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उपयोगकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि यह समस्या जल्द ही हल हो जाएगी।
It's not you, ChatGPT is actually Down pic.twitter.com/O0ZlYslKvE
— Я (@_rickykam) December 11, 2024
पढ़ें :- Vivo X500 FE : वीवो एक्स500 एफई लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट , जानें बैटरी और फीचर्स
तकनीकी समस्याओं से बढ़ती चिंता
लगातार टेक्नोलॉजी पर बढ़ती निर्भरता के बीच इस तरह की समस्याओं का बार-बार होना यूजर्स के लिए बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। इन घटनाओं ने न केवल लोगों की कार्यक्षमता को प्रभावित किया है, बल्कि टेक्नोलॉजी के भरोसे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।