1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Chennai Test Records: चेपॉक में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेलेगा भारत; जानिए इस मैदान पर कैसा है रिकॉर्ड

Chennai Test Records: चेपॉक में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेलेगा भारत; जानिए इस मैदान पर कैसा है रिकॉर्ड

Chennai Test Records: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब कुछ दिन का समय बचा है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) खेला जाएगा। यह पहली बार होगा, जब दोनों टीमों के बीच चेन्नई में कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान को उसी के घर में क्लीन स्वीप करने वाली बांग्लादेश टीमों को भारत हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच 2000-01 से अबतक 13 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से 11 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी बांग्लादेश को भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच में जीत नसीब नहीं हुई है। लेकिन, बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजी के पक्ष में रहने वाली चेन्नई की पिच पर बांग्लादेश के लिए इतिहास रचने का मौका होगा। दूसरी तरफ, भारत अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगा। फिलहाल, चेपॉक में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लेते हैं।

चेपॉक में भारत ने 15 मैच जीते और 7 हारे

भारत ने चेपॉक स्टेडियम में अब तक 34 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को मैचों में 15 जीत मिली है और 7 में हार। इसके अलावा, 11 मैच ड्रॉ और 1 मैच टाई रहा। साल 2001 से भारत इस मैदान पर 10 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 6 बार जीत और एक बार हार मिली है, जबकि तीन मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। चेन्नई में आखिरी टेस्ट मैच 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था, जहां भारत ने 317 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

पढ़ें :- '200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा...' पोस्टर के जरिये कांग्रेस का अखिलेश को सियासी संदेश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...