1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sunny Leone Restaurant में स‍िर्फ 195 रुपए में ले सकते हैं ये मजे, देखें मैन्‍यू

Sunny Leone Restaurant में स‍िर्फ 195 रुपए में ले सकते हैं ये मजे, देखें मैन्‍यू

Sunny Leone Restaurant: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने यूपी (UP) के नोएडा में एक रेस्टोरेंट खोल लिया है। इसके साथ ही सनी अब रेस्टोरेंट की मालकिन भी बन गई हैं। बता दें कि उन्होंने रेस्टोरेंट की ओपनिंग 22 जनवरी के दिन धूम-धाम से की थी। सनी के चाहने वालों में से कई लोग उनके रेस्टोरेंट में जाकर खाने का स्वाद ले आए है।

By santosh singh 
Updated Date

Sunny Leone Restaurant: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने यूपी (UP) के नोएडा में एक रेस्टोरेंट खोल लिया है। इसके साथ ही सनी अब रेस्टोरेंट की मालकिन भी बन गई हैं। बता दें कि उन्होंने रेस्टोरेंट की ओपनिंग 22 जनवरी के दिन धूम-धाम से की थी। सनी के चाहने वालों में से कई लोग उनके रेस्टोरेंट में जाकर खाने का स्वाद ले आए है। सनी के रेस्टोरेंट का नाम चिका लोका (Chika Loka ) है। आइए जानते हैं सनी के रेटोरेंट में क्या है खाने का रेट? क्या ऑनलाइन सुविधा चालू है? साथ ही कैसे पहुंचे लोकेशन पर? यहां सारा कुछ विस्तार से पढ़ें।

पढ़ें :- Retail Inflation : खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, कांग्रेस बोली- देखें 'महंगाई मैन' मोदी का रिपोर्ट कार्ड


सनी लियोनी ने नोएडा के सेक्टर 129 में one 29 के पास अपना रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। जिसका नाम चिका लोका है। उन्होंने रेस्टोरेंट को स्पैनिश नाम दिया गया है। खास बात यह है चिका लोका का मतलब ‘पागल लड़की’ होता है। फूड लवर सनी के इस रेस्टोरेंट में काफी कम पैसों में जाकर खाना खा सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं।

पढ़ें :- खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में 6 प्रतिशत पार, RBI की अपर लिमिट किया क्रॉस

चलिए सनी के चिका लोका रेस्टोरेंट के रेट लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। चिका लोका रेस्तरां में खाने के रेट की बात करें तो यहां Pulled chicken Samosa आपको 195 में मिल जाएगा। साथ ही Chicken Tikka Masala Waffles 495 रुपए तक में मिल जाएगा। खास बात यह है कि रेस्तरां की मैन्‍यू में खाने की सारी चीजें 1000 के अंदर ही है। सनी ने रेस्टोरेंट में खाने का रेट मध्यम वर्गीय लोगों को नजर में रखते हुए रखा है।

पढ़ें :- आजम खान 4 दिन ED रिमांड पर, कल लखनऊ लाए जाएंगे,16 नवंबर को कोर्ट में करेगी पेश

आपको बता दें सनी का यह रेटोरेंट 12:00 PM से 11:30 PM तक ही खुलता है। सनी के रेस्तरां चिका लोका का रेट की और अधिक जानकारी के लिए eazydiner और swiggy ऐप पर जाएं । खास बात यह है इन्हीं दोनों फूड साइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना भी आप चिका लोका रेस्तरां से मंगा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...