नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए डीएमआरसी (DMRC) ने 16 मेट्रो स्टेशनों (16 Metro Stations) को बंद करने का फैसला किया। डीएमआरसी (DMRC) के इस निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस सूर्यकांत (Chief Justice Surya Kant) का बयान सामने आया है। सूर्यकांत ने कहा कि अगर आज दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मेट्रो स्टेशन (Metro Stations) नहीं चालू किया गया तो, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) इस मामले में दखल देगा।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द की, नहीं होगी दर्ज नई FIR
SCBA ने की थी मांग
बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने यह मामला जस्टिस सूर्यकांत (Justice Surya Kant) के सामने उठाया था। जस्टिस सूर्यकांत ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि अगर आज दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मेट्रो स्टेशन (Metro Stations) को नहीं खोला गया तो वो ऐक्शन लेंगे।
इस मामले पर बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मेट्रो पर वकीलों और कर्मचारियों की अच्छे से स्क्रीनिंग की जा सकती है, लेकिन मेट्रो स्टेशन (Metro Stations) को नहीं बंद किया जा सकता है। विकास ने कहा कि मेट्रो स्टेशन (Metro Stations) बंद होने से वकीलों और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कर्मचारियों के काम पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो के अंदर ही वकीलों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर लें, जिससे कोई दिक्कत नहीं आएगी।
लंच तक मेट्रो स्टेशन खोलने का आदेश
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के आश्वासन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, 5 सितंबर को नहीं करेगी 'दिल्ली मार्च'
इस मामले पर बात करते हुए सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा कि अगर लंच के समय तक इसे खोलने के लिए कुछ नहीं किया गया, तो मैं दखल दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होनो जजों को निर्देश दिए हैं कि अगर विरोध प्रदर्शन और उनसे जुड़ी समस्याओं की वजह से आज कोई वकील पेश नहीं हो पाता है, तो उनके खिलाफ कोई आदेश ना दिया जाए।
कुल 16 स्टेशन किए गए हैं बंद
बता दें कि गुरुवार को डीएमआरसी (DMRC) ने सुबह साढ़े सात बजे से दिल्ली के 16 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया था। जिन स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया गया है, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) , सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट,जोर बाग के साथ शिवाजी स्टेडियम मेट्रे स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।