Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी न्यायिक सेवा संघ के 42वें सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी न्यायिक सेवा संघ के 42वें सम्मेलन में हुए शामिल

By Sudha 
Updated Date

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज शनिवार को यूपी न्यायिक सेवा संघ के 42वें सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। यूपी न्यायिक सेवा संघ सम्मेलन के अवसर पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने 102 वर्षों के अपने इतिहास में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ये भी अवगत कराया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को एक विकसित भारत के संकल्प के साथ जोड़ा है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम राज्य में कार्य कर रहे हैं, तो विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। हम जनपद में कार्य कर रहे हैं, तो विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित जनपद बनेगा। यदि हमें सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें न्याय को सुगम और त्वरित बनाना पड़ेगा।

Advertisement