Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China earthquake : चीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता

China earthquake : चीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता

By अनूप कुमार 
Updated Date

China earthquake : मंगलवार तड़के चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के कम आबादी वाले हिस्से में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें छह लोग घायल हो गए और कड़ाके की ठंड के मौसम में 120 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या ढह गए। भूकंप स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे अक्सू प्रांत की वुशु काउंटी में भूकंप आया।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

भूकंप नेपाल-चीन सीमा से लगे इलाकों में आया।  इस भूकंप के कारण कई इलाकों में लोग अपना घर छोड़कर सड़कों पर शरण ले रहे हैं।  राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र दक्षिण चीन के शिनजियांग में स्थित था। भूकंप के बाद कई झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 7.2 थी, अक्षांश 40.96 और देशांतर 78.30 और गहराई 80 किमी थी।

Advertisement