1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर रेलवे अस्पताल में लगा ग्रीवांस कैंप, 40 कर्मचारियों ने दर्ज करवाई अपनी शिकायत

सुल्तानपुर रेलवे अस्पताल में लगा ग्रीवांस कैंप, 40 कर्मचारियों ने दर्ज करवाई अपनी शिकायत

सुल्तानपुर रेलवे अस्पताल में ग्रीवांस व कर्मयोगी प्रशिक्षण कैंप शुक्रवार को लगाया गया। जिसका नेतृत्व सहायक कार्मिक अधिकारी लखनऊ प्रशांत सिंह ने किया। उनके साथ ही निरीक्षक जे पी यादव भी मौजूद रहे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सुल्तानपुर रेलवे अस्पताल में ग्रीवांस व कर्मयोगी प्रशिक्षण कैंप शुक्रवार को लगाया गया। जिसका नेतृत्व सहायक कार्मिक अधिकारी लखनऊ प्रशांत सिंह ने किया। उनके साथ ही निरीक्षक जे पी यादव भी मौजूद रहे। ग्रीवांस कैंप में लगभग 40 कर्मचारियों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई व उपस्थित सभी कर्मचारियों को सहायक कार्मिक अधिकारी ने कर्मयोगी का प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र प्रदान किया।

पढ़ें :- वित्त मंत्रालय के आंकड़ों पर अखिलेश का पलटवार : बैंकों के निजीकरण, खाते से पैसे कटने और ऑनलाइन फ्रॉड समेत 12 मुद्दों पर दागे सवाल

इस अवसर पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखामंत्री पंकज दुबे उपस्थित रहे। कर्मचारियों से संबंधित तमाम समस्याओं को उठाया,जिसमें ट्रैकमैनो को विलम्ब से पदोन्नति देना। जान बूझकर ट्रैकमैनो के APAR में कम नंबर देना। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता न देना। सभी विभाग के पात्र कर्मचारियों को MACP का लाभ देने में विलम्ब करना। म्युचुअल कर्मचारियों का स्पेयर आदेश में विलम्ब करना। आर्टिजन स्टाफ का प्रमोशन प्रमुख रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...