Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China Typhoon Wutip  :  चीन में ‘वुटिप’ तूफान की आफत,हजारों बेघर , उड़ानें रद्द

China Typhoon Wutip  :  चीन में ‘वुटिप’ तूफान की आफत,हजारों बेघर , उड़ानें रद्द

By अनूप कुमार 
Updated Date

China Typhoon Wutip  : चीन के हैनान प्रांत में तूफान वुटिप की आफत के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान (Rescue operation) चलाया और स्कूल बंद किए और रेल सेवाएँ रोक दी हैं। गुरुवार रात 8 बजे तक 16,561 लोगों को निर्माण स्थलों, बाढ़ संभावित निचले इलाकों और लैंडस्लाइड की आशंका वाले क्षेत्रों से निकाला गया। साथ ही प्रांत के 30,721 मछली पकड़ने वाले जहाज या तो बंदरगाहों पर लौट आए हैं या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए गए हैं और 40,000 से अधिक मछुआरों को भी तट पर लाया गया है।

पढ़ें :- Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल

खबरों के अनुसार, वुटिप के कारण छह शहरों और काउंटी में 100 मिलीमीटर से अधिक मूसलाधार बारिश होने तथा 63 मील प्रति घंटे (101 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से हवाएं चलने की आशंका है।

इस बीच, हैनान के दक्षिण-पश्चिमी तट से लगभग 26 किलोमीटर दूर एक कार्गो जहाज पर फंसे 12 क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है। नन्हाई रेस्क्यू ब्यूरो को गुरुवार शाम मदद की सूचना मिली, जिसके बाद 6:30 बजे बचाव पोत रवाना हुआ और रात 11:50 बजे दुर्घटनास्थल पर पहुंचा। तीन मीटर ऊंची लहरों के बीच 43 मिनट के भीतर सभी 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें फिलहाल बचाव पोत पर ही रखा गया है, जहां उन्हें आवश्यक वस्तुएं और मेडिकल सेवाएं दी जा रही हैं। मौसम अनुकूल होने पर उन्हें तट पर लाया जाएगा।

सान्या शहर में सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, निर्माण स्थल और पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं। जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और सान्या हवाई अड्डे से गुरुवार रात 10 बजे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हैनान में हाई-स्पीड रेल सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, जो शनिवार को फिर शुरू होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Air India ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा ,  रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की
Advertisement