तकनीकी तरक्की की पहुंच जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। इसका हालिया उदहरण देखने को मिला बीजिंग में ह्यूमनॉइड रोबोट कारनामे के रूप में । जहां World Humanoid Robot Games में चीनी रोबोट ने इंसानों के 100 मीटर के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
World Humanoid Robot Games : तकनीकी तरक्की की पहुंच जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। इसका हालिया उदहरण देखने को मिला बीजिंग में ह्यूमनॉइड रोबोट कारनामे के रूप में । जहां World Humanoid Robot Games में चीनी रोबोट ने इंसानों के 100 मीटर के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
. चीन की कंपनी Tianzhuo की ओर से तैयार किए गए ह्यूमनॉइड रोबोट ने ये कारनामा तैयार किया है। खबरों के अनुसार, बीजिंग में आयोजित दूसरे World Humanoid Robot Games की शुरुआती दौड़ में इस Humanoid Robot ने 100 मीटर की दौड़ सिर्फ 9.39 सेकंड में पूरी कर नया Record बना दिया।
इसके साथ ही रोबोट ने इंसानों के 100 मीटर के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि ये टाइम Usain Bolt के 9.58 सेकंड के 100 मीटर World Record से भी कम है। बोल्ट ने यह रिकॉर्ड 2009 में बर्लिन में World Athletics Championships के दौरान बनाया था।
शुरुआत से ही रोबोटों में दिखी कड़ी टक्कर
शनिवार शाम बीजिंग के “Ice Ribbon” स्टेडियम में हुई शुरुआती दौड़ में तीन ह्यूमनॉइड रोबोट एक साथ दौड़े। शुरुआती संकेत मिलते ही तीनों रोबोट तेजी से आगे बढ़े. CCTV News की फुटेज के मुताबिक, Tianzhuo टीम और Wind-Fire Lightning टीम द्वारा तैयार किए गए रोबोट शुरुआत से ही एक-दूसरे के काफी करीब रहे। दौड़ आगे बढ़ने के साथ रोबोटों की कदमों की स्पीड बढ़ती गई और उनके हाथ भी तेजी से आगे-पीछे होने लगे।
आखिर में Tianzhuo टीम द्वारा तैयार किया गया Humanoid Robot करीब एक रोबोट की लंबाई के अंतर से सबसे पहले फिनिश लाइन पर पहुंचा।
उसने 100 मीटर की दूरी 9.39 सेकंड में पूरी की। इस प्रदर्शन ने न सिर्फ पिछले World Humanoid Robot Games के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, बल्कि Usain Bolt के 9.58 सेकंड के इंसानी विश्व रिकॉर्ड से भी कम समय लिया। हालांकि, रोबोट की यह उपलब्धि इंसानों के आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड को नहीं बदलती। ये Humanoid Robot की अलग कैटेगरी में दर्ज प्रदर्शन है।