1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में सियासी हलचल के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, कहा-आने वाले दिनों में आप सभी को स्पष्ट हो जाएगा…

बिहार में सियासी हलचल के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, कहा-आने वाले दिनों में आप सभी को स्पष्ट हो जाएगा…

बिहार की राजनीति का तापमान इन दिनों बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। इन अटकलों के बीच बिहार से लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई है। इसके साथ ही जेडीयू और आरजेडी के नेता अपने अपने विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति का तापमान इन दिनों बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। इन अटकलों के बीच बिहार से लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई है। इसके साथ ही जेडीयू और आरजेडी के नेता अपने अपने विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

आरजेडी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि हम बिहार की भलाई के लिए तख्तापलट होने नहीं देंगे। इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीतिक को लेकर बातचीत हुई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में जो चल रहा उसे जानना जरूरी है। इसी मुद्दे पर मैं आज अमित शाह और जेपी नड्डा से मिला। मैंने राज्य से जुड़ी अपनी चिंताओं को उनके सामने रखा। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है। गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्थिति काफी सकारात्मक है। आने वाले दिनों में आप सभी को स्पष्ट हो जाएगा। हम आज भी एनडीए का हिस्सा ही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...