उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीजेपी को 320 सीटें मिलने के दावे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी को 320 सीटें मिलेंगी? क्या ये 100 सीटें कम नहीं हैं? लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आरोप लगा रहे हैं कि हिंदुओं के वोट काटे गए हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीजेपी को 320 सीटें मिलने के दावे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी को 320 सीटें मिलेंगी? क्या ये 100 सीटें कम नहीं हैं? लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आरोप लगा रहे हैं कि हिंदुओं के वोट काटे गए हैं। इसके बावजूद अगर बीजेपी को 320 सीटें मिल रही हैं, तो इसका मतलब है कि कोई समझौता हुआ है और उन्हें पहले से पता है कि आगे क्या होने वाला है?
पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीजेपी यूपी में 320 सीटें जीतेगी वाले बयान पर कहा कि 100 कम हो गए न, 320 कैसे? होना तो 420 चाहिए था, ये क्या हुआ? 320 सीटें लाएंगे? उनको बधाई हो एडवांस में, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा? जरा पूछिए उनको, कहिए दिल्ली वालों से पूछ लें, नंबर दो से। नंबर दो पर वह एक तरह से आरोप लगाते हैं कि उन्होंने हिंदू वोट काट दिए, फिर भी ये 320 सीटें ला रहे हैं। या तो सुलहनामा हो गया नंबर दो से, या इन्हें मालूम है क्या होने वाला है आगे?