1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का आगाज़,पालिका व SSB ने किया श्रमदान

नौतनवा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का आगाज़,पालिका व SSB ने किया श्रमदान

नौतनवा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का आगाज़, पालिका व SSB ने किया श्रमदान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज से देशभर में 156 घंटे के श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में गुरुवार को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं एसएसबी 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई ने टीम के साथ रामलीला प्रांगण में एक घंटे श्रमदान कर सफाई की।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि यह केवल सफाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है, जिसमें गांव से शहर तक हर नागरिक और संस्था की भागीदारी जरूरी है। वहीं एसएसबी कमांडेंट धवाई ने संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ घर और आस-पास की स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हर दिन उठानी होगी, तभी नगर स्वस्थ और सुंदर बनेगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, डिप्टी कमांडेंट अपूर्वा आनंद व अमित कुमार, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, संतोष श्रीवास्तव, राजन वर्मा, सत्य प्रकाश विंध्याचल सिंह, अफरोज आलम, उमेश कुमार, गोविन्द प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अमित कन्नौजिया, कमलेश पासवान समेत बड़ी संख्या में आमजन और कर्मचारी उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...