1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cloud Burst: हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से मचा कोहराम; कुल्लू में बिल्डिंग गिरी… 28 लोग लापता

Cloud Burst: हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से मचा कोहराम; कुल्लू में बिल्डिंग गिरी… 28 लोग लापता

Cloud burst in Himachal and Uttarakhand: देश के कई हिस्सों में इस समय तेज बारिश देखने को मिल रही है, जो लोगों के लिए आफत बनकर आयी है। मूसलाधार बारिश के कारण एकतरफ नदियों ने विकराल रूप धारण कर रखा है तो दूसरी तरफ कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इसी बीच हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से भीषण की तबाही खबर सामने आयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Cloud burst in Himachal and Uttarakhand: देश के कई हिस्सों में इस समय तेज बारिश देखने को मिल रही है, जो लोगों के लिए आफत बनकर आयी है। मूसलाधार बारिश के कारण एकतरफ नदियों ने विकराल रूप धारण कर रखा है तो दूसरी तरफ कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इसी बीच हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से भीषण की तबाही खबर सामने आयी है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल में कुल्लू के रामपुर क्षेत्र के समेज स्थित एक पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट के 19 लोग बादल फटने के बाद से लापता हैं। 20 से ज्यादा मकान जमींदोज हो गए हैं और कई गाड़ियां बह गईं हैं। इस दौरान इलाके का स्कूल भी बाढ़ में बह गया। वहीं, मंडी जिले में बादल फटने के बाद एक शव बरामद हो चुका है जबकि नौ लोग लापता हैं। मंडी जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को सूचित किया है और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

दूसरी तरफ, श्रीखंड की पहाड़ियों पर नैन सरोवर के आसपास बादल फटने से कुर्पण, समेज़ और गानवी खड्ड में भयंकर बाढ़ आ गयी है। शिमला जिले के गानवी और कुल्लू जिले के बागीपुल बाज़ार में नाले में उफान से तबाही हुई है। उत्तराखंड में टिहरी में पहले भारी बारिश हुई और उसके बाद बादल फट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। केदारनाथ मार्ग पर भी बादल फटा और नेशनल हाईवे का एक हिस्सा सैलाब की भेंट चढ़ गया।

केदारनाथ मार्ग पर भी बादल फटने के बाद नेशनल हाईवे का एक हिस्सा सैलाब की भेंट चढ़ गया। रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर स्थित दो पुल बह गए। ये पुल पुराने मार्ग पर स्थित थे। इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर से भी जल प्रलय की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...