1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊंगा…ईडी के समन पर बोले सीएम केजरीवाल

तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊंगा…ईडी के समन पर बोले सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि, तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊंगा...तुम अपना धर्म निभाओ, मैं अपना धर्म निभाऊंगा। आज विधान सभा में मैंने एलान किया कि अभी तक मुझे ED के आठ समन आये हैं। दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी तक आठ समन भेज चुकी है। ईडी के समन को सीएम केजरीवाल राजनीतिक बता दिया था। इसको लेकर ईडी ने अदालत का रुख किया था, जिसके बाद कोर्ट ने 16 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। इन सबके बीच सीएम केजरीवाल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, ED के आठ समन आये हैं। दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएंगे।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

सीएम केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि, तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊंगा…तुम अपना धर्म निभाओ, मैं अपना धर्म निभाऊंगा। आज विधान सभा में मैंने एलान किया कि अभी तक मुझे ED के आठ समन आये हैं। दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएंगे।

बता दें कि, दिल्ली शराब घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 8 समन जारी कर चुकी है। बीते 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 14 फरवरी और 22 फरवरी और 3 मार्च को ईडी केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी।

 

 

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...