1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CM नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौतों पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगा इतना मुआवजा

CM नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौतों पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगा इतना मुआवजा

Bihar Deaths due to lightning: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में बिजली गिरने से हुई मौतों को लेकर दुख जताया है। जिसमें पटना जिले में तीन (03), गया में एक (01) और अरवल में एक (01) लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। मंगलवार को सीएम ऑफिस ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, वज्रपात से पटना जिले में 03, गया में 01 और अरवल में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

सीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Image

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...