नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर चलाई गई AK-47 (AK-47) मामलों में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) पर तीखा हमला बोला है। कहा कि मुख्यमंत्री खुद “7 हत्याओं का आरोपी और सड़क छाप अपराधी हैं। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि सीएम सम्राट तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है।
पढ़ें :- चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव का तीखा तंज, बोले- ऐसे केंद्रीय मंत्री बनने का क्या फायदा जब आपकी सरकार में कोई सुने ही नहीं?
7 हत्याओं का आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री सड़क छाप अपराधी है जिसने तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है।
छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हज़ारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 27, 2026
पढ़ें :- सिवान में RJD नेता को बदमाशों ने बनाया गोली का निशाना, पंचायत से लौटते वक्त हुआ हादसा
परिजनों को भी किया जा रहा है प्रताड़ित
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ समझौता होने के बावजूद बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है, साथ ही उनके परिजनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो एनडीए सरकार को महंगा पड़ेगा।