1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया योग; बोले- योग के माध्यम से आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं…

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया योग; बोले- योग के माध्यम से आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं…

CM Yogi did Yoga in Gorakhnath temple: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ योग किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि योग के माध्यम से लोग आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Yogi did Yoga in Gorakhnath temple: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ योग किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि योग के माध्यम से लोग आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

योग दिवस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी दुनिया को भारत की योग परंपरा के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं। मैं इस 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। योग के माध्यम से आप आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं।’

सीएम ने कहा, ‘भारत की इस योग की विरासत के साथ, भारत की ऋषि परंपरा के प्रति हम सभी की कृतज्ञता भी हैं। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है। आने वाली पीढ़ी को अपनी विरासत के साथ जोड़ने और स्वस्थ शरीर के माध्यम से एक स्वस्थ मस्तिष्क की अवधारणा को साकार करने का भी एक अभिनव प्रयास है।

उन्होंने कहा, ‘जितने भी धर्म के साधन हैं। इनकी प्राप्ति एक स्वस्थ शरीर से ही की जा सकती है। सांसारिक उत्कर्ष का कार्य हो या आध्यात्मिक उन्नयन का कार्य, यह स्वस्थ शरीर के बिना नहीं हो सकता है।’

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...