पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत को बड़ी सौगत दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा ने पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹569 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर परिसर के अंदर मीडिया कवरेज बैन, कांग्रेस बोली- प्रतिबंध लगाने से सवाल खत्म नहीं होंगे, बल्कि संदेह और गहरा होगा
इस अवसर पर ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता का प्रमाण-पत्र और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, लगभग 55-56 वर्ष पूर्व बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख समुदाय के जिन परिवारों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप जनपद पीलीभीत में पुनर्वास और भारतीय नागरिकता का लाभ प्राप्त हुआ है, उन सभी परिवारों को मैं हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने कहा कि नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने के बाद अब कोई भी इन परिवारों को यहां से नहीं हटा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत ढांचे पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे ही होंगे राज्यसभा में नेता विपक्ष, सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाली व वन्यजीवों से समृद्ध धरा जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹569 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
इस अवसर पर ‘पूर्वी… pic.twitter.com/U3VXVjXNUH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 29, 2026
मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक शासन किया, लेकिन बांग्लादेश से आए प्रताड़ित हिंदू परिवारों, गरीबों, दलितों और वंचितों की चिंता कभी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की राजनीति केवल तुष्टिकरण तक सीमित रही, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।
पढ़ें :- प्रदेश में सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे, 9 वर्षों में न तो कोई दंगा हुआ न ही कोई कर्फ्यू लगा: सीएम योगी
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने आज लोकसभा क्षेत्र #पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद के विकास को नई गति एवं नई दिशा प्रदान की।
भाजपा सरकार में पीलीभीत शिक्षा,… pic.twitter.com/u5MXHdSmsp
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) June 29, 2026
साथ ही कहा, हमारी प्रतिबद्धता गरीबों, युवाओं, बहन-बेटियों, व्यापारियों और अन्नदाता किसानों की सुरक्षा एवं खुशहाली के प्रति है। किसी गुंडे या माफिया के प्रति हमारी कोई प्रतिबद्धता नहीं हो सकती। उन्हें न हम संरक्षण देंगे और न ही किसी को देने देंगे। विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़कर जनपद पीलीभीत ईको-टूरिज्म के एक नए हब के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है।