1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM Yogi in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी में दर्शन कर रामलला की उतारी आरती

CM Yogi in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी में दर्शन कर रामलला की उतारी आरती

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से लोग आएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने हनुमागढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। वहीं, मंगलवार के कारण वहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

CM Yogi in Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से लोग आएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने हनुमागढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। वहीं, मंगलवार के कारण वहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।

पढ़ें :- 2017 से पहले बेटियों को संबल देने के बजाय पूर्व सरकार अपने कुनबे को बढ़ाने में व्यस्त थी : सीएम योगी

वहीं, मुख्यमंत्री के वहां पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयघोष शुरू कर दिया तो सीएम योगी ने भी हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। पांच मिनट दर्शन पूजन करने के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी से रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद वो विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं।

पढ़ें :- Video: फरार श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोली- मेरा किसी अधिकारी या नेता से नाम न जोड़ें... मैं कहीं गायब नहीं हूं

इसके साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ भी बैठक कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर चर्चा करेंगे। रामनगरी के साधु संतों से मुलाकात करने की भी योजना है।

पढ़ें :- राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डांडिया-गरबा की धूम, भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...