लखनऊ: आज से लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग सेतृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ करने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने पूर्व सपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को प्रभावित किया।
लखनऊ: आज से लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग सेतृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ करने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने पूर्व सपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को प्रभावित किया।
सीएम योगी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा, “प्रशासन की सार्थकता जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है और इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक हमारे लोक सेवक हैं। जब प्रशासनिक तंत्र दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होता है, तभी शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है और सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है।”
पूर्व सपा सरकार पर परिवारवाद और तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा, “वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार की बीमार मानसिकता, और परिवारवाद, तुष्टीकरण तथा भ्रष्टाचार को प्राथमिकता ने प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और कार्य-संस्कृति को गंभीर रूप से प्रभावित किया। अपराध, माफियाराज, नीतिगत उदासीनता और पहचान के संकट ने प्रदेश की असीम संभावनाओं पर ग्रहण लगा रखा था।”
प्रशासन की सार्थकता जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है और इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक हमारे लोक सेवक हैं।
जब प्रशासनिक तंत्र दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होता है, तभी शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है और सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है।
पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम
वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार की बीमार मानसिकता, और परिवारवाद, तुष्टीकरण तथा भ्रष्टाचार को प्राथमिकता ने प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और कार्य-संस्कृति को गंभीर रूप से प्रभावित किया। अपराध, माफियाराज, नीतिगत उदासीनता और पहचान के संकट ने प्रदेश की असीम संभावनाओं पर ग्रहण लगा रखा था।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार मिशन कर्मयोगी जैसी पहल के माध्यम से देश की प्रशासनिक कार्य-संस्कृति को नई दिशा दे रही है।
पिछले साढ़े 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश बीमारू छवि को समाप्त करते हुए बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बनने तक की एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। उत्तर प्रदेश अपनी प्रशासनिक, आर्थिक और संस्थागत स्ट्रक्चर को री-डिफाइन करते हुए विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इसी परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए, आज राजधानी लखनऊ में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) @DrJitendraSingh जी की गरिमामयी उपस्थिति में 8 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता से दो दिवसीय क्षेत्रीय साधना शृंखला-2026 का शुभारंभ हो रहा है।
मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस की भावना के अनुरूप कर्मयोगी उत्तर प्रदेश अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
पढ़ें :- रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बड़ा बयान, बोले- उन पर दर्ज किए गए मामले झूठे
इसी विश्वास के साथ साधना शृंखला-2026 की सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 23, 2026
मिशन कर्मयोगी पहल से प्रशासनिक कार्य-संस्कृति को मिली नई दिशा
पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन कर्मयोगी की सराहना करते हुए सीएम ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार मिशन कर्मयोगी जैसी पहल के माध्यम से देश की प्रशासनिक कार्य-संस्कृति को नई दिशा दे रही है। पिछले साढ़े 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश बीमारू छवि को समाप्त करते हुए बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बनने तक की एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। उत्तर प्रदेश अपनी प्रशासनिक, आर्थिक और संस्थागत स्ट्रक्चर को री-डिफाइन करते हुए विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”
उन्होंने कहा, “इसी परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए, आज राजधानी लखनऊ में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 8 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता से दो दिवसीय क्षेत्रीय साधना शृंखला-2026 का शुभारंभ हो रहा है। मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस की भावना के अनुरूप कर्मयोगी उत्तर प्रदेश अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी विश्वास के साथ साधना शृंखला-2026 की सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।”