1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, अब लगने लगे ये कयास

सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, अब लगने लगे ये कयास

उत्तर प्रदेश में बढ़ी सियासी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राजभवन पहुंकचर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है। मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ी सियासी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राजभवन पहुंकचर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है। मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश में हलचल बढ़ी हुई है। भाजपा के अंदर भी जमकर खींचतान देखने को मिल रही है। दो दिन पहले लखनऊ में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भी चुनाव परिणाम को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए जिससे पार्टी व सरकार के बीच दूरियां होने की बात कही जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...