मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में जनता को संबोधि किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जो विरासत हमारे पास वो किसी के पास नहीं है। इस पौराणिक भूमि को मैं नमन करता हूं। हमारे पास हजारों वर्षों की विरासत है। किसानों के मसीहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' अब मिला है।
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में जनता को संबोधि किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जो विरासत हमारे पास वो किसी के पास नहीं है। इस पौराणिक भूमि को मैं नमन करता हूं। हमारे पास हजारों वर्षों की विरासत है। किसानों के मसीहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ अब मिला है। चौधरी साहब को यह सम्मान बहुत पहले मिलना चाहिए था, लेकिन किसान पिछली सरकारों के एजेंडे में नहीं था। मुख्यमंत्री ने कह, 2014 के बाद किसानों के लिए काम हुआ। 2014 से पहले भी काम किया जा सकता था।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद पूरे देश में हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ चुका है। क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ये सपा, बसपा या कांग्रेस के लोग करवा पाते क्या? पिछले 2 महीने के अंदर अयोध्या में 1.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
किसानों के मसीहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' अब मिला है।
चौधरी साहब को यह सम्मान बहुत पहले मिलना चाहिए था, लेकिन किसान पिछली सरकारों के एजेंडे में नहीं था… pic.twitter.com/RD6VIbPDlF
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 28, 2024
पढ़ें :- IPL 2026: उर्विल पटेल की 13 गेंदों में बनाया अर्धशतक, 'दिस इज फोर यू पापा' लिखी पर्ची को दिखाया
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब आपके वोट गलत हाथों में गए तो न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया गया और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि लोग यहां आने से डर लगता है। जब आपका वोट सही हाथों में, सही पार्टी को गया, तो अराजकता खत्म हो गई।