1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम योगी ने ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना, कहा-भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता

सीएम योगी ने ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना, कहा-भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, TMC की सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए 2010 में 118 मुस्लिम जातियों को जबरन OBC में डाल कर उन्हें आरक्षण दिया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, TMC की सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए 2010 में 118 मुस्लिम जातियों को जबरन OBC में डाल कर उन्हें आरक्षण दिया था।

पढ़ें :- UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, कोलकाता हाई कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण नहीं बल्कि मुस्लिम आरक्षण को लेकर जो अपना फैसला दिया है वह स्वागत योग्य है। भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, TMC की सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए 2010 में 118 मुस्लिम जातियों को जबरन ओबीसी में डाल कर उन्हें आरक्षण दिया था। यानी ओबीसी का के हक को जबरदस्ती हड़प रहीं थीं। इसी असंवैधानिक कृत्य पर हाई कोर्ट ने TMC सरकार के फैसले को पलटा है और एक जोरदार तमाचा मारा है।

पढ़ें :- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक

बता दें कि, कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया। बुधवार को कोर्ट ने अपने फैसले में 2010 में कई वर्गों को दिए गए इस आरक्षण को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य में सेवाओं व पदों पर रिक्तियों में इस तरह के आरक्षण को देना अवैध है। कोर्ट के इस फैसले को अब राज्य की ममता सरकार के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...