लखनऊ : यूपी की योगी सरकार प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख युवाओं को टैबलट वितरित करेगी। इस योजन का उद्देश्य युवाओं को तकनीक आधारित शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर देना है। इस अभियान की शुरुआत 15 नवंबर को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित कार्यक्रम से होगी।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव जिले के 50,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में टैबलेट वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि वितरण के लिए 25 लाख टैबलट खरीद लिए गए हैं।
टैबलेट को प्रदेश के विभिन्न विभागों से संबद्ध विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। इनमें उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पशुधन और संस्कृति विभाग से जुड़े शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र भी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दायरे में हैं। हालांकि, योजना के पात्र छात्रों के लिए कोई आय अथवा आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।