1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के 53 वें जन्मदिन,सोनौली के काली मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सीएम योगी के 53 वें जन्मदिन,सोनौली के काली मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सीएम योगी के 53 वें जन्मदिन,सोनौली के काली मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन गुरुवार को सोनौली नगर में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। युवा समाजसेवी सोनू साहू और प्रेम जायसवाल ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल समेत कई नेता मौजूद रहे। तेजाई बाबा, सतेन्द्र नाथ सिंह, सुनील पहलवान, मनोज मद्देशिया, नन्हें जायसवाल, प्रेम सिंह, सागर जायसवाल और इंद्रजीत यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...