1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Big News: गद्दार निकला मोची! पैसे के बदले पाकिस्तानी लड़की को भेजता था जानकारी; बठिंडा पुलिस के चढ़ा हत्थे

Big News: गद्दार निकला मोची! पैसे के बदले पाकिस्तानी लड़की को भेजता था जानकारी; बठिंडा पुलिस के चढ़ा हत्थे

Spy arrested in Bathinda: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच बठिंडा में पुलिस ने एक शख्स को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार राम के रूप में हुई है, जो कैंट एरिया में मोची का काम करता था। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि सुनील पाकिस्‍तानी लड़कियों के संपर्क में था और उसे कैंट एरिया की कुछ तस्‍वीरें व्‍हाट्सऐप के जरिए उन्‍हें भेजा था। जिसके बदले में उसे पाकिस्तानी लड़कियों ने उसे पैसे दिये थे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IAF Aerial Display-2026 : वाराणसी PM मोदी और CM योगी बने वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन के साक्षी, राफेल-तेजस-मिग ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

जानकारी के अनुसार, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार 26 वर्षीय सुनील कुमार राम अविवाहित है और बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। वह पिछले कई सालों से बठिंडा छावनी के नजदीक बने बेअंत नगर में रह रहा था। पाकिस्तानी लड़की ने हनीट्रैप में फंसा उसे पैसों का लालच दिया और कैंट की जानकारी उससे लेनी शुरू की। उसकी संलिप्तता का पता एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट से चला, जिसने उसे सैन्य क्षेत्र के बारे में जानकारी देने के लिए पैसे दिए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुनील से बठिंडा पुलिस ने एक गुप्त जगह पर ले जाकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मोबाइल जब्त करके जांच शुरू कर दी है। लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। बठिंडा सैन्य छावनी में भी कई युवकों के फोन सर्विलांस पर थे। इस मामले के बाद सैन्य का खुफिया विंग भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के जासूस होने की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। हम इस चीज को क्लेरीफाई कर रहे हैं कि यह किस तरह से लड़की के संपर्क में आया। इसने उसके साथ कौन-कौन सी जानकारियां सांझी की हैं। उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करा रहे हैं। फैक्ट आने पर ही आगे कार्रवाई करेंगे। हमने उसे क्लीन चिट भी नहीं दी है। दूसरी तरफ, इसे हनीट्रैप के रूप में भी देखा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...