1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Coldplay Concert Scandal: कैमरे में रोमांस करते CEO और HR हेड का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Coldplay Concert Scandal: कैमरे में रोमांस करते CEO और HR हेड का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

अमेरिका के बॉस्टन में Coldplay के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंटरनेट पर भूचाल मचा दिया है। बता दें कि टेक कंपनी Astronomer के CEO एंडी बायरन और उनकी HR हेड क्रिस्टिन कैबट वायरल वीडियो में दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि दोनों कॉन्सर्ट के दौरान एक-दूसरे से लिपटे हुए थे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : अमेरिका के बॉस्टन में Coldplay के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंटरनेट पर भूचाल मचा दिया है। बता दें कि टेक कंपनी Astronomer के CEO एंडी बायरन और उनकी HR हेड क्रिस्टिन कैबट वायरल वीडियो में दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि दोनों कॉन्सर्ट के दौरान एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। लेकिन जैसे ही कैमरा उन पर आया, वे खुद को छिपाने लगे। इस हरकत को देख सिंगर क्रिस मार्टिन ने मजाक में कहा किया तो ये लोग अफेयर में हैं या फिर बहुत शर्मीले हैं।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

बस फिर क्या था, यह अजीबोगरीब मोमेंट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया। टिकटॉक, ट्विटर और रेडिट पर हजारों लोगों ने वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

यूजर्स ने लिए मजे

कुछ ने दोनों की हरकत को ‘गिल्टी बिहेवियर’ बताया तो कुछ ने मजाक में कहा कि “अगर छुपने की कोशिश न करते तो कोई ध्यान ही नहीं देता। एक यूजर ने लिखा, कि अगर आप इतनी तेजी से खुद को ना छुपाते तो किसी को शक ही नहीं होता। आपने खुद को ही बेनकाब कर दिया। एक और ने कहा,कि चेहरे पर शर्म की झलक साफ थी, इससे साबित होता है कि इन्हें पता है कि कुछ गलत किया है।

वहीं कुछ ने मजे लेते हुए लिखा कि Coldplay कॉन्सर्ट में साइड चिक को लाना और वहीं पकड़े जाना, इससे ज्यादा फनी क्या हो सकता है? एक और कमेंट था कि अब तो अफेयर पकड़ा गया, लेकिन असली सवाल ये है – क्या Coldplay का फैन होना इससे भी बड़ा गुनाह है?

एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबट कौन हैं?

फिलहाल, न तो Astronomer और न ही एंडी बायरन या क्रिस्टिन कैबट ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडी बायरन का प्रोफेशनल करियर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में काफी बड़ा रहा है। वे इससे पहले Lacework, Fuze और BMC Software जैसी कंपनियों में बड़े पदों पर रह चुके हैं। वे शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी मेगन केरिगन बायरन एक प्राइवेट स्कूल में एसोसिएट डायरेक्टर हैं। दोनों न्यूयॉर्क में रहते हैं और उनके दो बच्चे हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

वहीं, क्रिस्टिन कैबट Astronomer में चीफ पीपल ऑफिसर हैं, जो कि एक डेटा ऑर्केस्ट्रेशन कंपनी है और Apache Airflow जैसे टूल्स पर काम करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...