नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने लोकसभा में विपक्ष के आठ सदस्यों को शेष सत्र से सस्पेंड किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस सरकार ने ऐसा करके आत्मघाती गोल कर लिया है। मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि उनके सलाहकार गलत हैं। अब हर कोई किताब के बारे में जानता है, ये नहीं कि संसद कैसे चलती है?
पढ़ें :- राहुल गांधी से मिला अंडमान का आदिवासी प्रतिनिधिमंडल, ग्रेट निकोबार परियोजना पर जताई चिंता
सरकार इतनी डरी हुई क्यों है? विकसित भारत में विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दे रही है
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन (Congress Rajya Sabha MP Ranjit Ranjan) ने राज्यसभा में कहा कि सरकार इतनी डरी हुई क्यों है? विकसित भारत में विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दे रही है। विपक्ष के आठ सांसदों को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने पैर पसार रहे सूखे नशे का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर कैसे आप नकेल कसेंगे? इसके लिए किसी प्लान की चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं है।
सस्पेंड सांसद मणिक्कम टैगोर का ऐलान, बोले-‘अंदर नहीं जा सकते, लेकिन मकर द्वार पर देंगे धरना’
कांग्रेस के सस्पेंड सांसदों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ संसद भवन के मकर द्वार पर प्रोटेस्ट किया। कांग्रेस सांसदों के प्रोटेस्ट में सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद भी शामिल हुए। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर भी उन आठ सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें बाकी बचे बजट सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। मणिक्कम टैगोर ने सस्पेंड किए जाने के बाद कहा कि हम अंदर नहीं जा सकते, लेकिन प्रोटेस्ट करेंगे। हम सभी मकर द्वार पर कल प्रोटेस्ट करेंगे। हम बाहर बैठकर ही धरना देंगे।
पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत
ये सरकार शाखा चला रही है क्या?
उन्होंने कहा कि कल बोल रहे थे कि ऑथेंटिकेट नहीं है, जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बोल रहे थे। कांग्रेस के सस्पेंड सांसद ने कहा कि आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ऑथेंटिकेट करके आए, तो आज उनको बोलने नहीं दिया गया। ये सरकार शाखा चला रही है क्या?