पढ़ें :- China Typhoon Dolphin : चीन में तूफान डॉल्फिन का खतरा, शंघाई में 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को विदेश मंत्री मार्को रुबियो की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए तथा बाद में ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की।
इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की और ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा, “आज हिंसा और विनाश समाप्त हो गया है तथा पूरे क्षेत्र में आशा, अवसर, सद्भाव, समृद्धि और शांति का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।” इस अवसर पर रुबियो, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, कांगो की विदेश मंत्री थेरेसा काइकवाम्बा वैगनर और रवांडा की विदेश मंत्री ओलिवियर नदुहुंगिरेहे भी मौजूद थे।
समझौते के बाद आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में वैगनर ने कहा, “कुछ घाव जरूर भर जाएंगे, लेकिन उनके निशान शायद कभी न मिटें।”
इस समझौते से रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह द्वारा खनिज-समृद्ध पूर्वी कांगो के एक बड़े हिस्से पर कब्जे का अंत हो सकता है।