1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस और इनेलो को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की चिंता नहीं : सीएम योगी

कांग्रेस और इनेलो को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की चिंता नहीं : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के नरवाना, राई और असंध विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा जन-जन भाजपा की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ है। साथ ही कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी पर उन्होंने निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के नरवाना, राई और असंध विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा जन-जन भाजपा की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ है। साथ ही कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी पर उन्होंने निशाना साधा।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस हो या इनेलो…यह अपने परिवारवाद में इतने मस्त हैं कि कभी प्रभु श्री राम और प्रभु श्रीकृष्ण का अपमान करते हैं, कभी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करते हैं। इनेलो का हरियाणा के बाहर कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस अपनी ‘विघटनकारी मानसिकता’ के लिए जानी जाती है।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

उन्होंने आगे कहा, वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था, मेरी सरकार में समान रूप से एक सर्वसमावेशी विकास का कार्य होगा और यह सर्वसमावेशी विकास ही ‘रामराज्य’ की अवधारणा को पूर्ण करेगा। कांग्रेस और इनेलो को वोट बैंक की चिंता है, उन्हें हिंदुओं की चिंता नहीं है। इनेलो हो या कांग्रेस, यह न विकास कर सकते हैं, न आपको सुरक्षा दे सकते हैं, न आपकी आस्था का सम्मान कर सकते हैं। जब यह किसी लायक नहीं हैं, तो इनको वोट भी मत दीजिए।

इसके साथ ही कहा, कोरोना में कांग्रेस व इनेलो के नेता गायब थे, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के नारे संग सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर था। सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, मां शबरी के नाम पर रसोई घर बने तो बाबा साहेब आंबेडकर के पंच तीर्थों का निर्माण किया गया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...