1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस, आज देशव्यापी प्रदर्शन

अंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस, आज देशव्यापी प्रदर्शन

Amit Shah's statement on Ambedkar: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के बाद देश की सियासत में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने शाह के बयान के खिलाफ बुधवार को जोरदार विरोध किया था। अब आज यानी गुरुवार को विपक्ष ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Amit Shah’s statement on Ambedkar: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के बाद देश की सियासत में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने शाह के बयान के खिलाफ बुधवार को जोरदार विरोध किया था। अब आज यानी गुरुवार को विपक्ष ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेंगे।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित शाह की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी है। इसके तहत सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (पीसीसी), राज्य और जिला इकाइयों ने डिस्ट्रिक्ट ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। इससे पहले बुधवार को शाह की टिप्पणी ने बड़े पैमाने पर राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने भाजपा की अगुवाई वाली मोदी सरकार को घेरा।

इस मामले में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आरजेडी, वामपंथी दलों और शिवसेना-यूबीटी समेत विपक्षी दलों के कड़े विरोध के कारण बुधवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। यहां तक कि अमित शाह के बचाव में पीएम मोदी को एक्स पोस्ट करना पड़ा, जबकि खुद शाह को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी।

क्या कहा था अमित शाह ने?

राज्यसभा में मंगलवार को संविधान पर बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर एक टिप्पणी की। अमित शाह ने कहा, “अभी एक फैशन हो गया है – अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।” इस बयान के बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस कांग्रेस लगातार इसे लेकर अमित शाह से माफी मांगने की मांग कर रही है। इसके अलावा, पीएम मोदी से शाह को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...