1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Congress Candidates 14th List : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, इन लोगों को मिला टिकट

Congress Candidates 14th List : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, इन लोगों को मिला टिकट

Congress Candidates 14th List : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने गोवा की 2, मध्यप्रदेश की और दादर की एक लोकसभा 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। यह कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की 14वीं लिस्ट है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'अखिलेश के बिना सब सूना है...' बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ! सीट बंटवारे पर कांग्रेस को बड़ा संदेश

कांग्रेस के प्रत्याशियों की 14वीं लिस्ट में नॉर्थ गोवा से रमाकांत खलाप और साउथ गोवा से विरियाटो फर्नांडीस को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने मध्यप्रदेश की ग्वालियर सीट से प्रवीण पाठक, मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार और खांडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस से दादरा और नगर हवेली (एसटी) से अजीत रामजीभाई महला को मौका दिया है।

पढ़ें :- पूर्व आईएएफ अधिकारी बोला-‘राहुल गांधी कसाब से भी खतरनाक’, शेयर की विवादित तस्वीर,कांग्रेस सेवादल ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक अपने 14 लिस्ट में कुल 241  उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले गुरुवार (चार अप्रैल, 2024) को कांग्रेस ने  13वीं सूची जारी की थी। जिसमें तीन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...