1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस भस्मासुर है…जो जल्द आपको ठिकाने पर लगाएगी…अखिलेश यादव पर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

कांग्रेस भस्मासुर है…जो जल्द आपको ठिकाने पर लगाएगी…अखिलेश यादव पर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा के नेता बैठक में पहुंच चुके हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा के नेता बैठक में पहुंच चुके हैं।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, सपा और कांग्रेस ने जनता को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया है। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया। उन्होंने कहा कि, हमारे लिए चुनौती है कि इनको बेनकाब किया जाए। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है।

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें कांग्रेस से बचकर रहना चाहिए। वह भस्मासुर है जो जल्द आपको ठिकाने पर लगाएगी। कांग्रेस हमेशा दूसरे दलों के सहारे जीतती है वह दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश को कांग्रेस से सजग रहना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने अलग-अलग दलों के साथ जाकर उनको वोट लेने का प्रयास किया।

दलित-पिछड़ों का नहीं किया सम्मान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने कभी भी पिछड़े और दलित का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने अबंडेकर का सदैव अपमान किया। उन्होंने बाबा साहेब का मरने के बाद भी उनका सम्मान नहीं किया गया। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर चलते हैं लेकिन उसे कभी पढ़ा नहीं। कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने की कोशिश की है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आपातकाल लगाया है। भाजपा ने सदैव संविधान की रक्षा करने की कोशिश की है।

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...