1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-कुछ मुट्ठी भर लोगों को बेपनाह दौलत दी गई

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-कुछ मुट्ठी भर लोगों को बेपनाह दौलत दी गई

कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, आज यूपी के लिए इस न्याय पत्र की प्रासंगिकता सर्वाधिक है। बीते वर्षों मे भाजपा की यूपी सरकार, केन्द्र सरकार ने देश और प्रदेश के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और संवैधानिक ताने बाने को तहस नहस कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, आज यूपी के लिए इस न्याय पत्र की प्रासंगिकता सर्वाधिक है। बीते वर्षों मे भाजपा की यूपी सरकार, केन्द्र सरकार ने देश और प्रदेश के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और संवैधानिक ताने बाने को तहस नहस कर दिया है।

पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश

उन्होंने आगे कहा कि, किसानों को आमदनी से, युवाओ को रोजगार से, महिलाओ को सुरक्षा के भाव से और समाज के अंतिम पंक्ति मे खडे लोगों को समृद्धि से वंचित कर दिया है। कुछ मुट्ठी भर लोगों को बेपनाह दौलत दी गई और देश के वंचित वर्ग को अन्याय और अत्याचार के दलदल मे धकेल दिया गया।

दीपक सिंह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी संकल्प लेती है कि भाजपा के इस अन्याय को खत्म कर इण्डिया गठबंधन के न्याय का राज स्थापित करेंगे। न्याय की बुनियाद का मूल मंत्र होगा। वर्क-वेल्थ और बेलफेयर अर्थात नौकरी, धन-संसाधन और जन कल्याण है। हिस्सेदारी न्याय, स्वास्थ्य न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, आर्थिक न्याय आदि काग्रेस पार्टी लागू करेगी, जिससे जनता को 25 गारंटियो का लाभ मिलेगा।

रिपोर्ट—कौशल किशोर मिश्रा

पढ़ें :- Covishield Vaccine Side Effects : पीएम मोदी पर बरसे अजय राय, बोले- 52 करोड़ चंदा लेकर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की जान का सौदा...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...