1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ, अचानक दिल्ली हुए रवाना!

कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ, अचानक दिल्ली हुए रवाना!

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि, कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हा सकते हैं। उन्होंने अचानक अपना छिंदवाड़ा का दौरा रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि, कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हा सकते हैं। उन्होंने अचानक अपना छिंदवाड़ा का दौरा रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं।

पढ़ें :- Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay : तमिलनाडु CM विजय ने महिलाओं को दिया सौगात, मुफ़्त LPG सिलेंडर और ज़्यादा बस यात्राओं का मिलेगा लाभ

बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी कि कमलनाथ और उनके बेटे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली में शनिवार से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली में हैं। कहा जा रहा है कि, दिल्ली पहुंचने के बाद कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कह चुके हैं कि कमलनाथ का पार्टी में स्वागत है। शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध किया। इस विरोध के चलते जिन कांग्रेसियों के मन में कोई पीड़ा है और वह भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। उनका स्वागत है। इससे पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर में कहा था कि कमलनाथ भगवान राम का नाम लें और भाजपा में शामिल हो जाए। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ और नकुल नाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की और लिखा जय श्री राम।

 

पढ़ें :- टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में बनाई मजबूत पकड़! पंत-जुरेल की फिफ्टी पूरी, दूसरे दिन लंच तक स्कोर- 419/6
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...