1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लड़ रही : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लड़ रही : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि, हिंदुस्तान में जवाहरलाल नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी जैसे प्रधानमंत्री हुए हैं। जहां एक तरफ इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे, वहीं, चीन के भारत की जमीन पर कब्जा करने के बाद भी नरेंद्र मोदी चुप हैं। देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है। INDIA गठबंधन जीतने वाली है। इसमें कोई शक नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) शनिवार को हिमाचल (Himachal) के शिमला (Shimla) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, शिमला की सुंदरता और वातावरण देखने के बाद ऐसा लगता है मानो ये हमारा स्विट्जरलैंड है। हिमाचल प्रदेश (Himachal) में पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। पर्यटन के बढ़ने से लोगों के पास पैसे आते हैं। पैसे आने पर लोग उसे खर्च करते हैं, जिससे छोटे व्यापारियों को उठने में मदद मिलती है। 1951 में हिमाचल प्रदेश के लोगों को सबसे पहले वोट डालने का अधिकार मिला था। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पहली चुनावी सभा 1951 में यहां हुई थी। तब उन्होंने कहा था- हिमाचल के लोग ऐसे प्रत्याशियों को वोट दें जो सामाजिक न्याय को बढ़ाएं। मनुष्य के व्यक्तित्व के गौरव और स्वतंत्रता को आगे ले जाएं।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लड़ रही है। इसलिए 1 जून को हाथ के चिन्ह पर बटन दबाइए और भारी बहुमत से कांग्रेस को विजयी बनाइए। पहले सेना में स्थायी नौकरी मिलती थी, पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलती थी। लेकिन नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निवीर’ लाकर सब खत्म कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि, हिंदुस्तान में जवाहरलाल नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी जैसे प्रधानमंत्री हुए हैं। जहां एक तरफ इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे, वहीं, चीन के भारत की जमीन पर कब्जा करने के बाद भी नरेंद्र मोदी चुप हैं। देश की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है। INDIA गठबंधन जीतने वाली है। इसमें कोई शक नहीं है।

 

 

पढ़ें :- दुनिया में कौड़ियों के भाव बिकेगा गोल्ड? रूस ने उड़ा दी ग्लोबल मार्केट की नींद ,बेच डाला करीब 50 हजार किलो सोना

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...