Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, एक झटके में बदले 7 उम्मीदवार, नई लिस्ट से मची सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, एक झटके में बदले 7 उम्मीदवार, नई लिस्ट से मची सियासी हलचल

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए एक झटके में 7 उम्मीदवार बदल दिए हैं। कांग्रेस की नई लिस्ट से सियासी हलचल मच गई है। बता दें कि कांग्रेस ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार बदलते हुए पार्टी की तरफ से बुधवार को उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की गई।

पढ़ें :- CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव LS अध्यक्ष और RS सभापति ने किया खारिज, कांग्रेस बोली- सरकार चुनाव आयोग के जरिये लोकतंत्र का गला घोंट रही

नकशिपारा (81): ताहिर एसके (गोला कबिरा मंडल के स्थान पर)
चापड़ा (82) : आसिफ खान (रहीदुल मंडल के स्थान पर)
हाबरा (100) : प्रणब भट्टाचार्य
मिनाखान (एससी) (122) : सुनयना बिस्वास (एसएम. बनानी नस्कर के स्थान पर)
मंदिरबाजार (एससी) (135): चंदन सरदार (र. कौशिक बैद्य के स्थान पर)
रैना (एससी) (261) : पम्पा मलिक (अनिक साहा के स्थान पर)
केतुग्राम (271) : एसके अबु बक्कर (मोहम्मद मोफिजुल कासेम के स्थान पर)
आउसग्राम (एससी) (273) : तपस बाराल (श्रीमती निशा बाराल के स्थान पर)

दीदी चुनाव आयोग के खिलाफ कोई आंदोलन करें, तो हम सब आपके साथ हैं : अधीर रंजन चौधरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि ‘जब बंगाल में पंचायत और नगरपालिका चुनाव हुए थे, तब आप लोगों ने क्या किया था? आपने तो उन्हें नामांकन तक दाखिल नहीं करने दिया। आप किसके खिलाफ क्या करेंगे? यह रास्ता तो आपने खुद ही दिखाया है। अगर चुनाव आयोग (Election Commission) आपको समय नहीं देता है, तो जाइए और विरोध प्रदर्शन कीजिए। दीदी को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भेजिए, हम आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ कोई आंदोलन होता है, तो हम सब आपके साथ हैं।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
Advertisement