Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-गंगाजल पर 18% GST आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-गंगाजल पर 18% GST आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गंगाजल पर 18% GST लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से निशाना साधा गया है।

पढ़ें :- बीजेपी हमारे आपके और संविधान के पीछे पड़ी है, कन्नौज में विकास की रुकी सुगंध को बढ़ाने का काम करेंगे हम : अखिलेश यादव

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स (ट्वीट) कर लिखा कि, मोदी जी, एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी मां गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है। अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है। एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा। यही आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।

 

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी
Advertisement