1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-कच्चे तेल के दाम लुढ़क रहें हैं लेनिक इनकी की लूट पर कोई लगाम नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-कच्चे तेल के दाम लुढ़क रहें हैं लेनिक इनकी की लूट पर कोई लगाम नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी कंपनियां डीजल-पेट्रोल की कीमत में कटौती नहीं कर रही हैं। तेल कंपनियां हर एक लीटर पेट्रोल पर जनता से ₹8 से ₹10 और डीज़ल पर ₹3 से ₹4 मुनाफ़ा कमा रहीं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी कंपनियां डीजल-पेट्रोल की कीमत में कटौती नहीं कर रही हैं। तेल कंपनियां हर एक लीटर पेट्रोल पर जनता से ₹8 से ₹10 और डीज़ल पर ₹3 से ₹4 मुनाफ़ा कमा रहीं हैं।

पढ़ें :- अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ नहीं रखना पड़ेगा गिरवी : राहुल गांधी

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, कच्चे तेल के दाम लुढ़क रहें हैं, पर मोदी सरकार की लूटखोरी पर कोई लगाम नहीं है। मोदी जी के मंत्री जी खुद कह रहें हैं कि “तेल कंपनियों से दाम घटाने के बारे में कोई बात नहीं हुई है।” तेल कंपनियां हर एक लीटर पेट्रोल पर जनता से ₹8 से ₹10 और डीज़ल पर ₹3 से ₹4 मुनाफ़ा कमा रहीं हैं। 50 सालों में सबसे कम हुई ‘जनता की बचत’ का हिसाब,… देश भाजपा के ‘अच्छे दिन’ के झूठे भाषणों और खोखले विज्ञापनों में ढूंढ रहा है।

बता दें कि, कच्चे तेल के दामों में कटौती के बाद भी तेल कंपनियां डीजल—पेट्रोल के दामों में कमी नहीं कर रही हैं। बीते कई दिनों से चर्चा थी कि सरकार तेल के दामों में कटौती कर सकती है लेकिन दाम में कमी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव से पहले सरकार तेल के दामों में कटौती कर सकती है।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी वीडियो शेयर कर, बोले- परिवर्तन की आहट सुनिए और कांग्रेस को चुनिए

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...