1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ अभियान का कांग्रेस ने जारी किया पैम्फलेट, पवन खेड़ा बोले-BJP संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विरोधी

‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ अभियान का कांग्रेस ने जारी किया पैम्फलेट, पवन खेड़ा बोले-BJP संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विरोधी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 17 दिसंबर को संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हमें उम्मीद थी कि गृह मंत्री माफी मांगेंगे और PM मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। लेकिन PM मोदी ने गृह मंत्री का साथ दिया और अंबेडकर जी के अपमान में साझेदार बने।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 17 दिसंबर को संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हमें उम्मीद थी कि गृह मंत्री माफी मांगेंगे और PM मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। लेकिन PM मोदी ने गृह मंत्री का साथ दिया और अंबेडकर जी के अपमान में साझेदार बने। बेलगावी की बैठक में भी यह मुद्दा उठा और तय किया गया कि पूरे देश में हम ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत हम हर जिले में चौपाल लगाकर लोगों को बताएंगे कि अंबेडकर जी का अपमान और संविधान को नीचा दिखाने का काम BJP-RSS दशकों से करती आई है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

उन्होंने कहा, RSS ने 30 नवंबर, 1949 को अपने मुखपत्र ऑर्गनाइजर में संविधान को अभारतीय बताया था। जब अंबेडकर जी महिलाओं के समान अधिकार की बात करते थे तो रामलीला मैदान में RSS ने अंबेडकर जी का पुतला जलाया था। आज न सिर्फ बाबा साहेब अंबेडकर जी, बल्कि गांधी जी की विरासत पर भी हमला बोला जा रहा है। BJP को आत्मविश्वास था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार सीट लाकर संविधान बदल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लेकिन अगर ऐसा होता तो न सिर्फ संविधान बदलते, बल्कि नोटों से महात्मा गांधी जी का चित्र भी बदल जाता। जिन महात्मा गांधी जी को पूरी दुनिया आदर्श मानती है, उन गांधी जी को उनके देश का सत्तारूढ़ दल ही धीरे-धीरे हटाने की साजिश रच रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर जी और महात्मा गांधी जी की विरासत को संजोकर आगे बढ़ रही है।

पवन खेड़ा ने आगे कहा, यह देश संविधान से चलेगा। मुंह में संविधान और बगल में मनुस्मृति लेकर BJP नहीं घूम सकती है। देश में दलितों और आदिवासियों के साथ BJP न केवल सरेआम अन्याय करती है, बल्कि उनके कानूनों को भी कमजोर करती है। BJP संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विरोधी है। BJP हमेशा से अंबेडकर जी का अपमान करती आई है, लेकिन हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज हम ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ अभियान का पैम्फलेट जारी कर रहे हैं। ताकि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ तथ्यात्मक तरीके से यह बताया जा सके कि कैसे देश की 90% आबादी के खिलाफ BJP साजिश रच रही है। बाबा साहेब अंबेडकर जी का अपमान या उनके खिलाफ साजिश इस देश के 90% लोगों के अधिकारों का हनन है, उस पर चोट है।

 

पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...