HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस जन्मजात पिछड़ा वर्ग विरोधी रही, अब ये राहुल जी और उनके दरबारियों के बहकावे में आने वाला नहीं : केशव मौर्य

कांग्रेस जन्मजात पिछड़ा वर्ग विरोधी रही, अब ये राहुल जी और उनके दरबारियों के बहकावे में आने वाला नहीं : केशव मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस के शाही परिवार के राहुल गांधी कितनी भी कसरत कर लें। सच यह है कि सोशल इंजीनियरिंग उनकी पकड़ के बाहर हो चुकी है। उन्होंने जगने में काफ़ी देरी कर दी। सोशल इंजीनियरिंग भाजपा का मास्टर स्ट्रोक रहा है। मसलन, नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कहीं जाकर राहुल गांधी को पता चला कि इस देश की आधी आबादी पिछड़ा वर्ग से है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। जातिगत जनगणना को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जातिगत जनगणना का श्रेय लेने के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच होड़ मची है। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जन्मजात ​पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है।

पढ़ें :- मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक, DGP कल सुबह 10 बजे तक गठित करें SIT : सुप्रीम कोर्ट

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस के शाही परिवार के राहुल गांधी कितनी भी कसरत कर लें। सच यह है कि सोशल इंजीनियरिंग उनकी पकड़ के बाहर हो चुकी है। उन्होंने जगने में काफ़ी देरी कर दी। सोशल इंजीनियरिंग भाजपा का मास्टर स्ट्रोक रहा है। मसलन, नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कहीं जाकर राहुल गांधी को पता चला कि इस देश की आधी आबादी पिछड़ा वर्ग से है।

देश की राजनीति तय करने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। इसके बाद वह छोटे बच्चे जैसा लगातार हट करने लगे कि उनको पिछड़ा वर्ग का वोट चाहिए। पिछड़ा वर्ग का वोट चाहिए। पिछड़ा वर्ग से माफ़ी मांगने के बजाय वह मोदी सरकार को कोसने लगे। लेकिन देर हो चुकी थी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी के पीछे यह पिछड़ा वर्ग अंगद की तरह पैर जमाकर खड़ा हो चुका है। कांग्रेस जन्मजात पिछड़ा वर्ग विरोधी रही है। कांग्रेस ने कभी पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए बने मंडल आयोग की सिफारिशों को डंके की चोट पर कचरा बताकर डस्टबीन में फेंक दिया था जिसे श्वनाथ प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री बनने पर लागू किया।

केशव मौर्य ने आगे लिखा, शाही परिवार के भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल बजाने के कारण वह कांग्रेस के शाही परिवार को फूटी आंख भी नहीं सुहाते थे। मोदी जी के प्रति शाही परिवार की नफ़रत किसी से छुपी नहीं है। शाही परिवार की मुखिया सोनिया गांधी तो उनको मौत का सौदागर तक कह चुकी हैं। लेकिन वही मोदी जी पिछड़ा वर्ग और हाशिये पर रहने वाली जातियों की ‘आवाज’ हैं। सबका साथ- सबका विकास के मंत्र के साथ उन्होंने सभी को इसके दायरे में लिया। मोदी जी हरेक तबके के लिए एक उम्मीद हैं। इसलिए पिछड़ा वर्ग है राहुल जी और उनके दरबारियों के बहकावे में आने वाला नहीं है।

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र में टूटेगा महायुति गठबंधन! भाजपा और एकनाथ शिंदे के बीच इस बात को लेकर ठनी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...