1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने किया संघर्ष का ऐलान

जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने किया संघर्ष का ऐलान

जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने किया संघर्ष का ऐलान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। इसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लखनऊ में बीते 17 मई को आयोजित संगठन सृजन कार्यशाला के निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस दौरान जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का ऐलान किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी को जन-जन की पार्टी बनाने के उद्देश्य से सभी जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों तथा अनुसांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को सशक्त बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अगले 100 दिनों में जिले के प्रत्येक बूथ पर समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही पंचायत, ब्लॉक, जिला व शहर स्तरीय समितियों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नए जोश और ऊर्जा के साथ संगठन को पुनर्गठित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार पर हमला बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनता को भाजपा के झूठ के खिलाफ आवाज देना है। पार्टी किसानों, युवाओं, व्यापारियों, छात्रों एवं मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। महिलाओं और युवाओं को संगठन की प्राथमिकता में रखा जाएगा।

इस बैठक में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, जयप्रकाश लाल, विनोद सिंह, शरदेन्दु पांडेय, रामनारायण चौरसिया, कपिलदेव शुक्ला, नूर आलम, अफजल अब्बासी, विराजवीर अभिमन्यु, अकील अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...