1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया, यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया, यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है: मल्लिकार्जुन खरगे

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान कांग्रेस के कै बैंक खाते को फ्रीज किए जाने जाने को लेकर इन नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही चुनावी चंदे पर भी सरकार को घेरा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान कांग्रेस के कै बैंक खाते को फ्रीज किए जाने जाने को लेकर इन नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही चुनावी चंदे पर भी सरकार को घेरा।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, देश की जनता-एक आम नागरिक ये देख सकता है कि BJP ने चुनावी चंदा Bond से 56% पैसे हथियाए हैं, वहीं कांग्रेस को मात्र 11% ही मिले हैं। और ये वो पैसे हैं जो Bond से BJP ने लिये हैं । इसके अलावा जो कैश में इनके पास आता होगा उसका तो कोई अकाउंट ही नहीं है। आप इनके खर्चे देखें, हर तरफ़ इनका विज्ञापन लगा हैं। रोज़ अख़बार, टीवी, रेडियो, इंटरनेट, करोड़ों रुपये की बड़ी बड़ी रैलियां, रोडशो हो रहे हैं। देश के हर ज़िले में 5 Star BJP Offices बने हैं। कहां से पैसे आये? क्या ये बिना पैसे के हो रहे हैं?

 

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...