1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा नारा ही रहा उनकी योजनाएं चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट-पंकज चौधरी 

कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा नारा ही रहा उनकी योजनाएं चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट-पंकज चौधरी 

कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा नारा ही रहा उनकी योजनाएं चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट-पंकज चौधरी 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व महराजगंज के भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर खूब बरसे। बोले कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। कहा कि गांधी परिवार के सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वह भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

पढ़ें :- Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद नौटियाल देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेगी, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। कहा कि हमारा देश संस्कारों से, संस्कृति से उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संरक्षित, संवर्द्धन करने में विश्वास करते हैं, संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। आज अगर हमारी प्रकृति बची है तो संस्कारों से बचा है। कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को कम कर उनका हक करना चाहती है। वो आरक्षण का धार्मिक आधार पर बंटवारा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की कीमत पर सत्ता चाहती है। कांग्रेस और सहयोगियों के घोषणा पत्र के खतरनाक इरादे नजर आते हैं। कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा नारा ही रह गया। उनकी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...