1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘यूपी में सिपाही भर्ती को ऐसे प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो…’ मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना

‘यूपी में सिपाही भर्ती को ऐसे प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो…’ मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना

UP Constable Recruitment: योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार को यूपी पुलिस विभाग की सबसे बड़ी आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 60,244 का नियुक्ति पत्र वितरित किया। सरकार की ओर से आयोजित आरक्षी पुलिस नियुक्ति पत्र को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा वितरित किया गया। जिसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में सिपाही भर्ती को ऐसे प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘यूपी में अभी हाल ही में हुई सिपाही भर्ती को लेकर ऐसा प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो, जबकि पुलिस में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलाग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए। किन्तु इस भर्ती में सर्वसमाज को सही हक मिला या नहीं व उनकी ट्रेनिंग का क्या? यही आम चिन्ता। जबकि बीएसपी की मेरी सरकार में यूपी में ’कानून द्वारा कानून का राज’ का न्याय-युक्त माहौल स्थापित करने के लिए एकमुश्त 1.20 लाख नए पद सृजित करके पुलिस भर्ती को ईमानदार बनाया गया, जिस शान्ति व्यवस्था का लाभ बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिला, जिसकी अब काफी कमी।’

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

बता दें कि योगी सरकार ने यूपी के इतिहास में पहली बार पुलिस विभाग में इतने बड़े पैमाने पर आरक्षी सिपाही भर्ती परीक्षा (Reserve Constable Recruitment Exam) को सकुशल सम्पन्न करायी गयी। इस दौरान सरकार ने सकुशल भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के साथ हाईटेक ट्रेनिंग (Hi-Tech Training) देने के साथ रिकार्ड समय में ज्वाइनिंग देकर नया कीर्तिमान रचा है। आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के तहत 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...