1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संविधान-गरीबों और वंचितों के आत्मसम्मान का रक्षक है, कांग्रेस के रहते कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

संविधान-गरीबों और वंचितों के आत्मसम्मान का रक्षक है, कांग्रेस के रहते कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नरेंद्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य है बाबा साहब का संविधान खत्म कर वंचितों से उनका अधिकार और आरक्षण छीन लेना। एक तरफ अंधे निजीकरण को हथियार बना कर सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, जो बैकडोर से आरक्षण खत्म करने का रास्ता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। इंडिया गठंधन के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के कई ​लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, संविधान-गरीबों और वंचितों के आत्मसम्मान का रक्षक है, कांग्रेस के रहते दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती।

पढ़ें :- UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नरेंद्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य है बाबा साहब का संविधान खत्म कर वंचितों से उनका अधिकार और आरक्षण छीन लेना। एक तरफ अंधे निजीकरण को हथियार बना कर सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, जो बैकडोर से आरक्षण खत्म करने का रास्ता है। दूसरी तरफ एक ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिसमें भयंकर अत्याचार झेल रहे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीब सामान्य वर्ग को न्याय के लिए तरसाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, इसलिए इस ऐतिहासिक चुनाव में INDIA गठबंधन को डाला गया आपका हर वोट सिर्फ सांसद ही नहीं चुनेगा बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। संविधान – गरीबों और वंचितों के आत्मसम्मान का रक्षक है, कांग्रेस के रहते दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती।

वहीं, राहुल गांधी ने वारणसी में कहा कि, BJP ने अरबपतियों को 16 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। अब हम हिंदुस्तान की गरीब जनता को लाखों-करोड़ों रुपए देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना में हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। हम गरीब परिवारों की एक महिला के खाते में हर साल 1 लाख रुपए डालेंगे। ये हमारी गारंटी है।

साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी और उनके नेताओं ने खुलकर बाबासाहेब के संविधान पर आक्रमण किया है। BJP के लोग कहते हैं कि अगर वे जीत गए तो संविधान को खत्म कर देंगे। मैं BJP से कहना चाहता हूं- ये आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। हमारे संविधान को दुनिया की कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती।

पढ़ें :- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...