1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां नगर पालिका में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र के हनन को दी श्रद्धांजलि

नौतनवां नगर पालिका में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र के हनन को दी श्रद्धांजलि

नौतनवां नगर पालिका में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र के हनन को दी श्रद्धांजलि

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आपातकाल की 50वीं बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय के रूप में याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावे की राशि गबन मामला: अखिलेश यादव बोले-महापाप की परतें यूं ही खुलती रहीं तो ‘जांच’ की जगह ‘ढांक’ का काम तेज़ी से शुरू हो जाएगा

पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा, “आज ही के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा देश में आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या की गई थी। यह भारतीय इतिहास का सबसे काला दिन था। नागरिक अधिकारों का हनन हुआ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनी गई और विरोध करने वाली हर आवाज को दबा दिया गया। आज हम उन सभी लोकतंत्र प्रेमियों को नमन करते हैं जिन्होंने आपातकाल का डटकर विरोध किया।”

कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदगण और कर्मचारीगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- UP Police Recruitment : यूपी पुलिस उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से, बोर्ड ने जारी किए प्रवेश पत्र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...